अवैध शराब के मामले में 13 आरोपितों पर की गई कार्रवाई
Korba News : कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया। साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया।
कोरबा । अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की अगुवाई में जिला के सभी थाना- चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं अवैध शराब बनाने व बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। गांव में थाना प्रभारी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
इससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। थाना पाली के ग्राम मखनपुर उरांवपारा, थाना पाली के कंदराइल खार अलगीडाड पानी टंकी के पास, थाना कटघोरा के टाटा शोरूम के सामने छुरी बंचर मोड़, थाना कटघोरा के बिजपुर, थाना कटघोरा के बरतराई आंगनबाड़ी के पास में संबंधित थाना- चौकी की टीम द्वारा दबिश दी गई। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया। साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया। पुलिस टीम की कार्रवाई में 13 व्यक्ति पकड़े गए और 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। सभी 13 आरोपितों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।



