आत्मानंद स्कूल में निम्न स्तर सामाग्री सप्लाई की हो जांच
पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि पूरे प्रदेश में जिला खनिज न्यास मद की राशि से आत्मानंद स्कूल के रिनोवेशन व सामग्री सप्लाई में हुए भ्रष्टाचार।
Korba the Bharat Times 24:भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल के रेनोवेशन व सामाग्री सप्लाई में किए गए भ्रष्टाचार की जांच की मांग है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को लिखे पत्र में कंवर ने कहा है कि प्रदेश स्तर पर समिति बनाकर इसकी जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के रिनोवेशन काफी भ्रष्टाचार किया है।
निम्न स्तर की सामाग्री सप्लाई की गई है, जो वर्तमान स्थिति में बहुत खराब हो चुकी है। स्तरहीन सामग्री सप्लाई की जांच राज्य स्तर पर समिति बनाकर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जिला खनिज न्यास मद की राशि से आत्मानंद स्कूल के रिनोवेशन व सामग्री सप्लाई में हुए भ्रष्टाचार के दोषी ठेकेदार व संबंधित एजेंसी के अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध अपराधिक मामला दर्ज किया जाए और राशि वसूली की कार्रवाई हो। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने शिक्षामंत्री से की मांग



