Korba

उठाव की गति धीमी, केंद्रों में 2.67 लाख क्विंटल

Korba News : धान खरीदी शुरू होने के 53 दिन बीत जाने के बाद उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का कार्य शीर्ष पर आ गया है। अब तक 8.08 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। जिसमें 2.67 लाख क्विंटल धान उपार्जन केंद्रों में खुले आसमान के नीचे रखे हैं।

कोरबा धान खरीदी शुरू होने के 53 दिन बीत जाने के बाद उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का कार्य शीर्ष पर आ गया है। अब तक 8.08 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। जिसमें 2.67 लाख क्विंटल धान उपार्जन केंद्रों में खुले आसमान के नीचे रखे हैं। जिस गति से खरीदी हो रही उसके मुकाबले उठाओ नहीं हो रहा। इसलिए उपार्जन केंद्रों में धान रखने की जगह कम पड़ने लगी हैं। ऐसे में बिना ड्रेनेज बनाए धान की छल्ली लगाई जा रही हैं।

चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार सरका ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी शुरू कर दी है। बोनस राशि पाने के बाद अब घोषणा पत्र के अनुसार 3100 रूपये प्रति क्विंटल कीमत पाने की आस में किसानों की भीड़ अब उपार्जन केंद्रों में उमड़ने लगी है। एक साथ अधिक संख्या मे किसानों के पहुंचने से उपार्जन केंद्रों में उन्हे अब धान बिक्री के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। लगभग सभी जगहों में धान कटाई का काम पूरा हो चुका है। केंद्रों में धान की आवक बढ़ने का सीधा असर उठाव पर पड़ रहा है। खरीदी के 72 घंटे के भीतर उठाव के निमय का पालन नहीं हो रहा है।मिलर्स अग्रिम डीओ कटवा रखे हैं, लेकिन मिल के गोदाम पहले से भरे हैं। उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी को 57 दिन बीत जाने के बाद अब तक एक अरब 76 करोड़ 53 लाख रूपये की धान खरीदी जा चुकी है। 48 हजार 295 पंजीकृत किसानाें में से अभी तक 16 हजार 269 किसान धान की बिक्री कर चुके हैं।

उपार्जन केंद्रों में धान रखने के भूंसा की बोरियों का ड्रेनेज लगाकर ही छल्ली तैयार किया जाना है। चार साल के अंतराल में खोले गए 11 में से एक भी उपार्जन केंद्रों में शेड अथवा गोदाम का निर्माण नहीं किया गया। दादरखुर्द उपार्जन केंद्र बिना ड्रेनेज बनाए तिरपाल के ऊपर ही धान खरीदी की जा रही हैं। सड़क मार्ग से लगे उपार्जन केंद्रों के ही धान का उठाव हो रहा है। अधिकांश केंद्रों मे पांच से 10 हजार क्विंटल से भी अधिक धान जाम हैं। इनमें बरपाली में 11 हजार 366 क्विंटल, लबेद में 11 हजार 65, चैतमा में आठ हजार 136 व करतला में पांच हजार 408 क्विंटल शामिल हैं। धान रखने के लिए जगह कम होने से किसानों को खासी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

खरीदी के लिए अब केवल 27 दिन शेष

जिले के 32 हजार किसानों ने अभी भी धान की बिक्री नहीं की है। 53 दिन बीत जाने के बाद केवल 16 हजार 269 किसानों ने धान बेचा है। चुनाव के बाद नए सरकार गठन का इंतजार और बेमौसम वर्षा के कारण किसान उपार्जन केंद्र नहीं पहुंच पाए। अभी की कई किसानाें के धान खलिहान में है। सरकार ने धान की खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की है। सरकारी अवकाश व रविवार को छोड़ खरीदी के लिए केवल 27 दिन का समय शेष है। तिथि नहीं बढ़ी तो कई किसान धान बिक्री से वंचित हो जाएंगे।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button