कटघोरा में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान, ऊपर से चिलचिलाती गर्मी
बिजली कटौती चुनाव में बड़ा मुद्दा बन गया है। वर्ष 2019 में तत्कालीन सरकार ने कटघोरा को जिला कार्यालय का दर्जा दे दिया था, लेकिन कमजोर व्यवस्था के कारण कटघोरा नगर इस अघोषित बिजली कटौती से अपने आप को प्रताड़ित महसूस कर रही है।
कटघोरा। कटघोरा बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने कुंभकरण नींद में सोए हुए हैं बढ़ती गर्मी से आम नागरिक परेशान हो चुके हैं, वहीं बिजली विभाग मेंटेनेंस के नाम पर आए दिन घोषित बिजली कटौती कर रहा है। इससे स्थिति विकट होते जा रही है। वार्ड क्रमांक चार बाजार मोहल्ला में शाम होते ही ट्रांसफार्मर लोड लेना बंद कर देता है, इससे बाजार मोहल्ला के नागरिक बिजली विभाग की कार्य शैली से परेशान होकर अब आंदोलन का रास्ता तैयार कर रहे हैं।
बिजली कटौती चुनाव में बड़ा मुद्दा बन गया है। वर्ष 2019 में तत्कालीन सरकार ने कटघोरा को जिला कार्यालय का दर्जा दे दिया था, लेकिन कमजोर व्यवस्था के कारण कटघोरा नगर इस अघोषित बिजली कटौती से अपने आप को प्रताड़ित महसूस कर रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव लखनपाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ, आज कटघोरा नगर की जनता भुगत रही है। अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण इलाकों में भी लोग परेशान हैं। आने वाले समय में कांग्रेस इसको लेकर आंदोलन करेगी।



