Chhattisgarh

कांग्रेस महासचिव प्रियंका की आज चिरमिरी में चुनावी आमसभा

प्रियंका की सभा दो मई को कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में होगी। उनके प्रवास का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है।

कोरबा। लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू हो गया है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस की स्टार प्रचारक व महासचिव प्रियंका वाड्रा कोरबा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में आमसभा लेंगी।

कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सभा की तैयारियां की जा रही है। प्रियंका की सभा दो मई को कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में होगी। उनके प्रवास का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है।

इसके अनुसार प्रियंका सुबह 11:45 पर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से रवाना होकर 12:30 बजे चिरमिरी में आयोजित सभा में शामिल होंगी। दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

वे इसके बाद1.35 पर कोरबा से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी और दोपहर दो बजे बिलासपुर से मध्य प्रदेश दौरे के लिए रवाना हो जाएंगी।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button