ChhattisgarhKorba

कोरबा के नए कलेक्टर होंगे अजीत वसंत

छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए देर रात तक 89 आईएएस अफसरों का तबादला करने के आदेश जारी किए हैं। रायपुर सहित कई जिलों के कलेक्टरों के अलावा सचिव स्तर पर ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं। जिसके बाद अजीत वसंत,2012 बैच आईएएस अधिकारी को कोरबा का कलेक्टर नियुक्त किया गया हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले अजीत वसंत को छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कहे जाने वाले कोरबा जिले में जिलाधीश की कमान सौंपी गई है. इससे पहले उन्हें मुंगेली का कलेक्टर बनाया गया था. दिसंबर 2022 में उन्हें नारायणपुर का कलेक्टर बनाया गया था.


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button