कोरबा: सुनालिया मार्ग में लगातार जाम से आमजन हुए हलकान….
कोरबा : सुनालिया मार्ग पर ट्रैफिक व्यव्स्था दुरुस्त नहीं होने की वजह से आवागमन लगातार प्रभावित हो रहा है। जिससे रोजाना जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। छोटे, बड़े व सवारी वाहनों की आवाजाही से शनिवार सुबह लगा जाम दोपहर 12:30 बजे तक किसी तरह खुल सका। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सुनालिया मार्ग चौथाई रास्ता है…. जहां थोड़ी सी भी अवस्था होने के कारण तुरंत जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है जिस जाम में शासकीय गाड़ी वा एंबुलेंस तक भी फस जाते हैं जिसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनिवार सुबह लगे जाम की स्थिति भी भयानक हो गई थी। सुनालिया चौक पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी नहीं होने पर स्थिती और गंभीर होते हुए नजर आ रही थी। हालत बिगड़ते देख वाहन चालकों को खुद मैदान पर उतरना पड़ा… जिससे कुछ देर तक राहत मिल सका। जाम लगभग डेढ़ घंटे तक बनी रही। डेढ़ घंटे के जाम पर कोई भी ट्रैफिक जवान वहां पर मौजूद नहीं था। पूछने पर लोगो ने बताया कि अभी सुबह के वक्त किसी जवान की ड्यूटी यहां नहीं लगाई गई है। डेढ़ घंटे जाम की सूचना के बाद ट्रैफिक जवान वहा पहुंचे जिसके बाद जाम खुल पाया।
बता दे कि शहर में जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है, जिसे सुनालिया मुख्य मार्ग पर आसानी से देखा जा सकता शनिवार की जाम में भी कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। स्थिति यह थी कि वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे और काफी वक्त लग रहा था। बड़े वाहनों के बीच कुछ छोटे वाहन भी फंस गए थे, इनमें सवार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जाम की स्थिति हमेशा ऐसे ही बनी रहती है….ट्रैफिक अधिकारियों को यहाँ की वयवस्था ठीक करनी चाहिए।



