BilaspurChhattisgarh

गुंडा, बदमाशों के खिलाफ एसपी ने छेड़ी मुहिम, जेल से रिहा निगरानी बदमाशों के घर-घर पहुंची पुलिस, 200 जवानों की लगाई गई टीम

बिलासपुर। बिलासपुर के नए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने चार्ज लेते ही गुंडा, बदमाशों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। उनके निर्देश पर लगातार 3 दिनों से सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले गुंडा एवं निगरानी बदमाश तथा विगत 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, डकैती आदि) में संलिप्त आरोपियों की चेकिंग हेतु अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही समंस, गिरफ्तारी वारंट एवं स्थायी वारंट की चेकिंग हेतु भी अभियान चलाया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान अपने थाना क्षेत्र में निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाश, पिछले 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे के मध्य उनके निवास स्थान पर जाकर भौतिक रूप से चेक किया गया तथा कुछ को थाने बुला कर चेक किया गया। इसमें आरोपियों के वर्तमान में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर, उनके आजीविका के साधन, उनके निवास आदि में हुए परिवर्तन सहित अन्य जानकारियां एकत्र की गयी। गुंडा तथा निगरानी बदमाशों के आजीविका के वर्तमान साधनों के बारे में जानकारी ली गयी तथा इन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु कड़ी चेतावनी दी गयी। अपने निवास स्थान पर अनुपस्थित पाए गए व्यक्तियों की पतासाजी की जाकर उनकी भी गुजर जांच की जा रही है। इसके साथ ही समंस, गिरफ्तारी वारंट तथा स्थायी वारंट की तामीली हेतु भी विशेष अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान में 12 राजपत्रित अधिकारी, सभी थानाप्रभारी तथा लगभग 200 पुलिसकर्मी शामिल रहे। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) पूजा कुमार (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) उमेश कुमार गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहार, उप पुलिस अधीक्षक (रक्षित केंद्र) मंजुलता केरकेट्टा, नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) कृष्ण कुमार पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (कोटा) सिद्धार्थ बघेल तथा प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार के पर्यवेक्षण में चलाया गया।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत 3 दिनों में शहरी थानों के अंतर्गत किए गए कार्यों का विवरण इस प्रकार है

गुंडा चेक – 152

निगरानी चेक – 72

गिरफ्तारी वारंट तामील – 69

स्थायी वारंट तामील – 12

जेल से रिहा हुए बदमाश चेक – 227


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button