छत्तीसगढ़ के इस सीट पर रोमांचक मुकाबला, ऐसे प्रत्याशी जिनके खाते में बैलेंस नहीं वो भी लड़ रहे चुनाव…जानिए कैसे?
Korba Lok Sabha Seat 2024: लोकसभा का चुनाव धीरे-धीरे रोचक होता जा रहा है। कोरबा सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच है। लेकिन निर्दलिय भी चुनाव में ताल ठोक रहे हैं।
Korba Lok Sabha Election 2024: लोकसभा का चुनाव धीरे-धीरे रोचक होता जा रहा है। कोरबा सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच है। लेकिन निर्दलिय भी चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। हालांकि ये निर्दलीय प्रत्याशी चल-अचल संपत्ति के मामले में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के मुकाबले कहीं नहीं टिकते।
कोरबा सीट से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की रहने वाली एक महिला प्रत्याशी शांति बाई मरावी भी हैं। शांति बाई पेशे से किसान हैं। दैनिक वेतन भोगी कर्मी के साथ-साथ उनके घर का खर्च खेती-बाड़ी से होने वाली आय से चलता है।
ऐसा है बही-खाता
– बैंक ऑफ बड़ौदा की पेंड्रा शाखा में खाता है लेकिन इसमें एक रुपए भी नहीं है।
– भारतीय स्टेट बैंक के खाते में महज दो हजार रुपए हैं।
– डेढ़ एकड़ खेतीहर जमीन।
– 10 ग्राम सोना- 50 ग्राम चांदी है।
न फेसबुक पर सक्रिय न एक्स पर अकाउंट
33 साल की शांति बाई मरावी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय नहीं है। उनका न तो फेसबुक या एक्स पर कोई एकाउंट है। उनके पास पैन नंबर तक नहीं है। अब शांति बाई की चर्चा कोरबा लोकसभा क्षेत्र में हो रही है। इसका बड़ा कारण नामांकन जमा होने के बाद से उनके मोबाइल नंबर का बंद होना है।



