Chhattisgarh

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा सीडी कांड, भाजपा विधायकों ने की सीबीआई जांच की मांग

विधायक अजय चंद्राकर ने जब विधायक सीडी कांड को लेकर स्वयं सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं तो इस पर गृहमंत्री को अनुमति दे देनी चाहिए। भाजपा विधायक रिकेश सेन ने कहा कि सीडी कांड की जांच सीबीआइ से होनी चाहिए।

the Bharat times 24 news रायपुर। विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में सीडी कांड की गूंज सुनाई दी। कानून व्यवस्था पर चर्चा के दौरान भाजपा के पूर्व मंत्री और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा कि विपक्ष के विधायक किस नैतिकता की बात करते हैं।

गृहमंत्री से मांग करते हुए मूणत ने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि सीडी कांड की सीबीआइ जांच हो। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में सीबीआइ पर प्रतिबंध लगाया था। अब भाजपा सरकार में हर मामले पर विपक्ष सीबीआइ जांच की मांग करता है। साय सरकार ने अब प्रतिबंध हटा दिया है।

विधायक अजय चंद्राकर ने जब विधायक सीडी कांड को लेकर स्वयं सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं तो इस पर गृहमंत्री को अनुमति दे देनी चाहिए। भाजपा विधायक रिकेश सेन ने कहा कि सीडी कांड की जांच सीबीआइ से होनी चाहिए। भाजपा विधायकों की मांगों को सुनने के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विधायक ने मुझसे मिलकर मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है। इसकी एक प्रक्रिया होती है। इसका पालन करना पड़ेगा।

धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला
सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला उठा। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने ध्यानाकर्षण के जरिए यह विषय उठाया। इस पर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि गाताडीह समिति के अंतर्गत मामले पर पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया। जांच के बाद अधिकारी को सेवा से पृथक भी किया गया।

सड़क हादसा : तीन साल में 17,500 मृत्यु

सड़क हादसे में प्रदेश में तीन वर्षों में 17 हजार 500 लोगों की मौत हो गई। तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसका लिखित जवाब दिया। जवाब में उल्लेखित है कि वर्ष 2021-22 में 11,917 सड़क हादसे हुए, जिनमें 5,258 की मौत व 10,134 घायल हुए हैं। वर्ष 2022–23 में 13,444 दुर्घटना में 5,973 की मौत और 11,717 घायल हुए। वर्ष 2023–24 में अब तक 13,715 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिसमें 6,269 ने अपनी जान गंवा दी, जबकि 11,556 घायल हुए हैं।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button