Korba

डीजे बजाने से मना करने पर युवक ने फांसी लगा दी जान

घर से भाई की बरात जानी थी और दूसरे दिन बहन की बरात बाहर से आनी थी।

कोरबा : ग्राम जर्वे में एक युवक को डीजे बजाने से रोकना की बात भारी पड़ गया। नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उरगा थाना अंतर्गत जिला मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूर जर्वे मड़वारानी क्षेत्र में निवासरत पटेल परिवार के यहां वैवाहिक समारोह आयोजित किया जा रहा था। घर से भाई की बरात जाना था और दूसरे दिन बहन की बरात बाहर से आना था। शादी समारोह के लिए घर पर डीजे लगाया गया था। देर रात तक डीजे बजाने पर घर के लोगों ने बद्रीनारायण पटेल 18 वर्ष को मना कर दिया। इससे नाराज होकर बद्रीनारायण घर से चला गया। कुछ देर बाद घर के लोगों को पता चला कि गांव के पास एक पेड़ में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा की बद्रीनारायण का शव पेड़ पर लटक रहा है। इस बीच उरगा पुलिस भी जानकारी मिलते ही स्थल पर पहुंच गई। पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के दो भाई और एक बहन है। इनमें ,मृतक सबसे छोटा था। इससे वैवाहिक समारोह वाले घर में मातम पसर गया।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button