तीन दिवसी मेला गिरोधपुरी धाम (तपो भूमि बाबा गुरु घासीदास ) मे समस्त कोरबा वासियो को आमंत्रण : डॉ सालिक राम कोशले

The Bharat time’s 24 news -जिला बलौदा बाजार में स्थित बाबा गुरु घासीदास की तपोभूम गिरौदपुरी धाम सोनाखान के जंगल विश्व का सबसे बड़ा मेला जहां हजारों करोडो दर्शनार्थी बाबा जी की तपो भूमि का दर्शन करने आते हैं जहां प्रत्येक वर्ष फागुन के पांचमी,छठा और साते को प्रत्येक वर्ष मेला का आयोजन होता है यहां हर जाति समुदाय के लोग बाबा जी के ऊपर चलते हुए उनसे आशीर्वाद लेने हेतु व गुरू गदी दर्शन के लिए आते हैं कोई मन्नत लेकर आता है तो कोई कठिन वचनों का प्रण लेने के लिए आते है तो कोई मन कि शांति के लिए घूमने के लिए आते हैं यहां हर किसी का मन्नत पूरा होता है बाबा जी के 7 वचनों 42 वाड़ियों का दर्शन यहां मिलते हैं जहां बाबा जी ने आवरा धावर वृक्ष क़े निचे तपस्या क़ी और सत्य ज्ञान की प्राप्ति की बाबा जी के भजन करते हुए श्रद्धालु गिरोधपुरी के छाता पहाड़ पंचकुंडी अमृत कुंड गुरु गद्दी का दर्शन करते हैं
बाबा जी के तपो भूमि से प्राप्त ऊर्जा को अपने शरीर में धारण करने हेतु डॉ. सालिक राम कोशले ने समस्त कोरबा वासियों सें 22,23,24 फरवरी 2026 को आयोजित इस गिरोधपुरी धाम मेले में पधारने हेतु आग्रह किया है


