Korba

नहर में तैरती मिली युवक की लाश: क्षेत्र में फैली सनसनी, तीन दिनों से था लापता….

कोरबा/ सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बस्ती में रहने वाला एक युवक की नहर के पानी में डूबने से मौत की खबर सामने आई है. जिसका शव नहर के पानी में तैरता हुआ पुलिस ने बरामद किया हैl

मिली जानकारी अनुसार नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती में रहने वाला विजय यादव उर्फ मोनू पिता महेश यादव उम्र लगभग 28 वर्ष शनिवार की रात संजय नगर नहर फूल के पास से लापता था. इसके बाद से लगातार परिजन विजय यादव की खोजबीन कर रहे थे इसके साथ परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली थाने में दी थी कोतवाली पुलिस भी लापता विजय की तलाश कर रही थीl इसी बीच आज कुछ लोगों ने फोन के माध्यम से सूचना दी की उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कटबीतला तीन पुलिया के पास एक युवक का शव नहर के पानी में तैर रहा है सूचना प्राप्त होते ही परिजन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची परिजनों ने शव को विजय यादव उर्फ मोनू के रूप में की पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है वहीं घटना के संबंध में पुलिस परिजनों से जानकारी प्राप्त कर रही हैl


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button