Korba

पंखें खराब, तो कुलर की नहीं चल रही मोटर, अस्पताल के इस अव्यवस्था से आने वाले मरीजों का हाल बेहाल

वार्ड में भर्ती मरीज व उनके स्वजनों ने बेहाल अस्पताल का हाल बताते हुए कहा कि साहब! गर्मी के बीच कूलर व पंखे की गर्म हवा और पंखे नहीं चलने से जी घबराता है।

The Bharat Times 24 news Korba पाली । भीषण गर्मी पड़ने के साथ ही तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। इसके बाद भी पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए गर्मी से निपटने का पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। अस्पताल के ज्यादातर वार्ड में कई पंखे बंद पड़े हैं। नईदुनिया की टीम ने बुधवार को दोपहर मेल वार्ड का जायजा लिया, तब यहां कुछ पंखे बंद मिले।

अस्पताल की डस्ट को प्लास्टिक बैग में भर कर रखने से आ रही बदबू

पूछने पर स्टाप ने बताया कि पंखे खराब हो गए हैं, वहीं मरीजों के लिए वार्ड में कूलर तो हैं, लेकिन कूलर की पानी मोटर बंद हैं। गर्मी में मरीजों क्या हाल होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने कहा कि गर्मी की वजह से उनका जी घबराता है।

पुरूष और महिला वार्ड में भर्ती मरीजों के स्वजनों ने बताया कि वार्ड के एक पंखा बंद है और जो पंखे कूलर चल रहे हैं वे भी गर्म हवा फेंकते है। यहां भर्ती मरीजों का गर्मी के कारण बुरा हाल हो रहा हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए स्वजन मरीज को गमछे से हवा कर रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

पंखे और कूलर बंद होने से मरीज और उनके स्वजन परेशान हो रहे हैं। इस स्थिति में गंभीर मरीजों की समस्याएं तो और बढ़ गई हैं। वार्ड में भर्ती मरीज व उनके स्वजनों ने बेहाल अस्पताल का हाल बताते हुए कहा कि साहब! गर्मी के बीच कूलर व पंखे की गर्म हवा और पंखे नहीं चलने से जी घबराता है। साथ ही चक्कर भी आता हैं। वहीं, अस्पताल में गंदगी की वजह से जो बदबू पैदा हो रही है, उससे उल्टियां होती है। स्वजनों का कहना है कि यहां मरीजों के साथ अस्पताल को भी इलाज की जरूरत है।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button