Korba

पुल के नीचे मिली युवक की अधजली लाश, हत्या की आशंका

संभावना जताई जा रही है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को नाले में बने पुल के पास लाकर जलाया होगा, ताकि मृतक की पहचान ना हो सके।

कोरबा। ग्राम रंगोले- तेंदूभांठा मार्ग में निर्मित पुल के नीचे एक युवक की अधजली लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने शव का निरीक्षण करते हुए पहचान कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को प्रथम दृष्टया हत्या कर साक्ष्य छिपाने शव को जलाने का माना जा रहा है। यह मामला पाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह लोग मार्निंग वाक में रंगोले तेंदू भाटा मार्ग में कर रहे थे, तभी कुछ ग्रामीण सड़क में बने पुल की ओर पहुंचे, तब उनकी नजर पुल के नीचे पड़ी जली हुई लाश पर पड़ी। किसी युवक को आग में जलाने का प्रयास किया गया था।

अधजली लाश मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और स्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच सूचना मिलने पर पाली पुलिस के अलावा फारेंसिक एक्सपर्ट सत्यजीत कोसरिया भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मृतक का चेहरा पूरी तरह से जला मिला। संभावना जताई जा रही है कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष होगी। वह शारीरिक रूप से दुबला पतला है। संभावना जताई जा रही है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को नाले में बने पुल के पास लाकर जलाया होगा, ताकि मृतक की पहचान ना हो सके। बहरहाल पुलिस ने शव का शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पाली पुलिस ने सभी थाना- चौकी में गुम इंसान के संबंध में जानकारी एकत्रित कर रही है। इसके अलावा आसपास के गांव में मुनादी कराया जा रहा है। मृतक की शिनाख्ती से वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button