Korba

: फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर लोगों से करते थे ठगी, दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस की विशेष इकाई क्राइम ब्रांच का जलवा कुछ ऐसा होता है कि आपराधिक तत्व इससे खौफ खाते हैं और शातिर तरह के लोग इसके नाम पर अपनी दुकान चलाना शुरु कर देते हैं। लगातार इस तरह के मामले कोरबा जिले में प्रकाश में आ रहे हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

कोरबा में फर्जी क्राइम ब्रान्च का अधिकारी बनकर लोगों को डरा धमका कर लूटपाट करने वाले दो शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। यह पूरा मामला मानिकपुर चौक क्षेत्र का है पकड़े गए आरोपियों के पास से वॉकी-टॉकी भी जब्त किया गया है।

ये पूरा मामला कोरबा के अमरैया रामनगर बाईपास स्थित सरकारी शराब दुकान के पास का है जहां लोगों से अवैध वसूली कर रहे दो युवकों को मानिकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी क्राइम ब्रांच का सदस्य बता रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम यहां पहुंची और कार्रवाई की। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने ऑनलाइन वॉकी-टॉकी खरीदी थी और इसके जरिए लोगों पर धौंस जमा रहे थे।

पुलिस की विशेष इकाई क्राइम ब्रांच का जलवा कुछ ऐसा होता है कि आपराधिक तत्व इससे खौफ खाते हैं और शातिर तरह के लोग इसके नाम पर अपनी दुकान चलाना शुरु कर देते हैं। लगातार इस तरह के मामले कोरबा जिले में प्रकाश में आ रहे हैं।

पकड़े गए आरोपी उरगा थाना के तहत सुरेंद्र राठौर कुसमुंडा निवासी सुरेंद्र वैष्णो बड़े शातिर है। दोनों दोस्त हैं जो शराब पीने के बाद वाकी-टॉकी से बात करते हुए बाहर निकले और आसपास के दुकानदारों को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर मामले में फंसा देने की बात कह कर डरा धमका रहे थे। एक समय के लिए दुकानदारों को लगा कि हाथ में वॉकी-टॉकी रखे हुए हैं और बातचीत भी हो रही है सही में वह पुलिसिया कार्यवाही में ना फंस जाए। उनकी हरकतों को देखकर एक दुकानदार को शक हुआ और इसकी सूचना पुलिस को दी तब जा कर मामले का खुलासा हुआ।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button