National

बसपा ने जारी की दूसरी लिस्ट: छत्तीसगढ़ में 17 उम्मीदवारों की घोषणा, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Chhattisgarh Chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी भी अपनी दो लिस्ट जारी कर चुकी है। बसपा ने भी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 17 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इससे पहले बसपा 9 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। राज्य में दो चरणों में चुनाव होगा।

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी। बसपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में 17 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इससे पहले बसपा ने 9 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। दूसरी लिस्ट में बसपा ने बस्तर इलाके को फोकस करने की कोशिश की है। भटगांव और पत्थलगांव विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं।

इस बार छत्तीसगढ़ में बसपा, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। इससे पहले 2018 के चुनाव में बसपा अजीत जोगी के पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही थी। राज्य में सोमवार को ही आचार संहिता लागू हो गई है।

उम्मीदनार का नाम विधानसभा सीट
नरेंद्र साहू भटगांव
इन्नोसेंट कुजूर पत्थलगांव
नारायण रत्नाकर सारंगढ़
सत्यावती राठिया धर्मजयगढ़
जगतराम राठिया रामपुर
जयनारायण किशोर सरायपाली
सूफल साहू खल्लारी
लालचंद पटेल कुरूद
चैतराम राज पंडरिया
बहादुर कुर्रे डोंगरगढ़
जालम सिंह जुर्री भानुप्रतापपुर
दिनेश कुमार मरकाम केशकाल
गिरधर नेताम कोंडागांव
रामधर बघेल बस्तर
संपत कश्यप जगदलपुर
अजय कुड़ियम बीजापुर
मासा मडकामी कोंटा

बहुजन समाज पार्टी ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दाऊराम रत्नाकर, बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से ओमप्रकाश बाजपेई, जांजगीर-चांपा से राधेश्याम सूर्यवंशी, सक्ती जिले के जैजैपुर से केशवप्रसाद चंद्रा, जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ से इंदु बंजारे, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा से डॉक्टर विनोद शर्मा, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ से श्याम टंडन, बिलासपुर जिले के बेलतरा से राजकुमार सूर्यवंशी और रामानुजगंज-बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा सीट से आनंद तिग्गा बसपा के प्रत्याशी घोषित किए गए थे।

2018 में कैसा था प्रदर्शन
2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा में जनता कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे। जिसमें जोगी कांग्रेस को 5 सीटें मिली थीं जबकि बसपा ने 2 सीटों पर जीत मिली थी


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button