Korba

बिजली खंभों को काट बेचा कबाड़ी के पास, चार आरोपितों गिरफ्तार

Korba News : क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि बिजली के खंभे काट कर चोरी करने लगे हैं। पिछले दिनों ग्रामीण क्षेत्र से चोरों ने सात बिजली के खंभे काट कर पिकअप में भर कबाड़ी के पास जाकर बेच दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक समेत चार आरोपितों को पकड़ा।

कोरबा क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि बिजली के खंभे काट कर चोरी करने लगे हैं। पिछले दिनों ग्रामीण क्षेत्र से चोरों ने सात बिजली के खंभे काट कर पिकअप में भर कबाड़ी के पास जाकर बेच दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक समेत चार आरोपितों को पकड़ा। विद्युत वितरण विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में लोहे का खंभा गडा कर बिजली तार खींचा गया है।

बताया जा रहा है कि ग्राम केउबहार लेमरू के बिजली लाइन में लगे बिजली के सात खंभे को गैस कटर से काट कर चोरी कर लिए और पिकअप कमांक सीजी 12 बीए 5644 में भर कबाड़ी के पास बेच दिए थे। इस मामले में आनंद उज्जैनी लाइनमेन सीएसईबी कोरबा दर्री द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर थाना प्रभारी लेंमरू जितेंद्र यादव के नेतृत्व में उनके अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा चोरी के संबंध में पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उक्त पिकअप के पंजीकृत नंबर के आधार वाहन स्वामी जगदीश पटेल 38 साल निवासी ग्राम चचिया थाना करतला को पकड़कर पूछताछ की गई, तब उसने अपने सहयोगियों जावेद मेमन 30 साल निवासी जिल्दा बरपाली, गेंदराम बघेल 55 साल निवासी ग्राम रामनगर मुड़ापार चौकी मानिकपुर तथा अब्दुल रब उर्फ टिपू 30 साल निवासी नोनबिर्रा थाना करतला के साथ चोरी करने कबूला। इस पर पुलिस ने दबिश देकर सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया।

आरोपितों ने बताया कि घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन तथा बिजली खंभो को बेचकर रकम आपस में बांट लिए थे। इस पर पुलिस ने आरोपितों से 5,500 रूपये जब्त किया। सभी आरोपितों के विरूद्ध पुलिस ने धारा 379, 201, 136 विद्युत अधिनियम 2003, धारा 3 लोक संपत्ति को नुकसानी का निवारण अधिनियम 1984 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button