Korba

बिना नंबर प्लेट के जिले में चल रही है स्कूल वैन एवं टैक्सी स्कूली बच्चों के ऊपर बना हुआ है जान का खतरा

कोरबा जिले में कई स्कूल वैन ऐसे हैं जिसमे नंबर प्लेट के बिना ही आवा गमन किया जा रहा है और ना ही गाड़ी का इंडिकेटर काम कर रहा है जिससे दुर्घटना होने की संभावना तो बनी ही रहती है साथ ही इनमें सबसे बड़ी बात यह है की इनमें छोटे-छोटे बच्चे शिक्षा के मंदिर में आना-जाना करते हैं

जिले में ऐसे बहुत से वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिनके नंबर प्लेट ही नहीं है। इनमें खासकर दोपहिया वाहन ज्यादा शामिल हैं। इसके अलावा 50 प्रतिशत ऐसे वाहन हैं, जिनपर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चालान का प्रावधान है लेकिन इसके बावजूद यह वाहन सरपट सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वहीं काफी वाहन चालक अपने वाहन पर रजिस्ट्रेशन नंबर इस प्रकार लिखवाते हैं कि वह पढ़ने वाले की समझ में ही नहीं आते। ऐसे वाहन चालकों के भी पुलिस चालान करती है लेकिन इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बिना नंबर प्लेट वाले वाहन वारदातों में प्रयोग किए जाते हैं। इसके अलावा कई पेट्रोल पंपों से जो वाहन चालक पेट्रोल डलवाकर फरार हो जाते हैं, उनके वाहनों पर भी नंबर प्लेट नहीं होती।

वाहन मालिक की छोटी-छोटी लापरवाही के कारण स्कूली बच्चों के ऊपर जान का खतरा बना हुआ है वाहन का इंडिकेटर लाइट अपर डिपर लाइट सीट बेल्ट ओवरलोडिंग इन वजह से कभी भी किसी प्रकार की दुर्घटना हो सकती हैं

शासन के द्वारा कड़े निर्देश लागू होने के बावजूद भी कई लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं

शासन को बीच-बीच में वाहन चेकिंग अभियान व स्कूलों में जाकर वहां सुरक्षा संबंधी विषयों की जानकारी देना चाहिए व इस प्रकार की वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button