भाजपा सरकार जंगलों की कटाई कर जमीन दे रही उद्योगपति को
पत्रकारों से चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा ने सत्ता हासिल करते ही हसदेव अरण्य क्षेत्र का जंगल काट आदिवासियों को बेदखल करना शुरू कर दिया है।
कोरबा। हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई का मुद्दा गर्माने लगा है। सत्ता से बाहर होते ही कांग्रेस आंदोलकारियों के साथ अपना विरोध शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज हसदेव अरण्य क्षेत्र के दौरे पर जाते वक्त कटघोरा में कुछ देर रुके। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा ने सत्ता हासिल करते ही हसदेव अरण्य क्षेत्र का जंगल काट आदिवासियों को बेदखल करना शुरू कर दिया है।
हसदेव अरण्य क्षेत्र के आदिवासियों, ग्रामीणों व प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। भाजपा सरकार जंगलों को कटाई कर जमीन एक उद्योगपति को दे रही, इससे पूरे छत्तीसगढ़ में आक्रोश व्याप्त है। हसेदव अरण्य क्षेत्र के प्रभावित ग्राम परसा-केते एवं हरिहरपुर के ग्रामवासियों से मुलाकात करने एवं खदान क्षेत्र की निरीक्षण करने जाते वक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के कटघोरा पहुंचे थे। यहां कांग्रेस के विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, मोहितराम केरकेट्टा समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद बैज ने पत्रकारों से भी चर्चा की। जांच कमेटी में टीएस सिंहदेव का नाम न होने पर उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव इसके पूर्व भी यहां जा चुके है, उन्होंने कहा कि अब दूसरों को मौका मिलना चाहिए। निष्कासित पूर्व विधायकों पर कहा कि पार्टी ने अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की है। आने वाले समय में यदि ठीक रहेंगे तो कोई बात नहीं, फिलहाल लोकसभा चुनाव तक वापसी नहीं। पूर्व राजस्व मंत्री के मामले में कहा कि नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
इस दौरान नगर पालिका के अध्यक्ष रतन मित्तल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, प्रशांत मिश्रा, तनवीर अहमद, युवक कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह, सपना चौहान, डा शेख इक्तियाक, धुरपाल सिंह कंवर, संतोष राठौर, आकाश शर्मा, राजीव लखनपाल, उपाध्यक्ष अरमान सिद्दीकी, उद्भव चंद्रा, आशुतोष शर्मा, जिला महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की अध्यक्ष भावना जायसवाल, सुरेश शर्मा, असफाक अली, हसन अली, अशोक दुबे, हसन अली, पार्षद संजय अग्रवाल तथा बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राम के नाम पर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा
पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास कोई मुद्दा नही है। इसलिए राम मंदिर के नाम पर वह चुनाव लड़ना चाहती है। बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी जैसा कोई भी मुद्दा भाजपा के पास नहीं रह गया है। सिर्फ राम के नाम पर चुनाव लड़ना जानती है, देश की जनता जान रही है। क्या भगवान राम सिर्फ भाजपा के भगवान है, भगवान राम सबके है, सबकी आस्था हैं। भाजपा पहले की तरह केवल राम के नाम से चुनाव जीतना चाहती है



