Korba

मधुमक्खियों ने किया पीछा, डबरी में छलांग लगाकर बचाई जान

कोरबा । खेत मे काम कर रहे वृद्ध पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वह अपनी जान बचाने दौड़ते हुए करीब दो किलोमीटर दूर गांव तक जा पहुंचा, जहां उसने डबरी में छलांग लगा दिया। उसे बचाने पहुंचे कुछ अन्य ग्रामीणों का मधुमक्खियों ने पीछा शुरू कर दिया। इस बीच मौका मिलते ही वृद्ध किसी तरह घर पहुंचा। उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है।

रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम दरगा में बुधराम सिंह कंवर 70 वर्ष निवास करता है। वह खेती किसानी का काम करता है। बुधराम प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह भी खेत में काम करने गया था। वह अपने काम में मशगुल था। इसी दौरान उस पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के एकाएक हमला किए जाने से वृद्ध घबरा गया। उसे अपनी जान बचाने कुछ भी नही सूझा। ऐसे में उसने गांव की ओर दौड़ लगा दिया। करीब दो किलोमीटर दूर गांव के करीब पहुंचने पर उसने डबरी मे छलांग लगाते हुए चीख पुकार मचानी शुरू कर दी। किसी अनहोनी की आशंका पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मधुमक्खियों को देख उनके भी होश उड़ गए। मधुमक्खियों ने उनका भी पीछा करना शुरू कर दिया। इस बीच घायल वृद्ध किसी तरह मौका पाकर घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि खेत के समीप ही एक पेड़ मे मधुमक्खियों को छत्ता बना हुआ है। इस छत्ते में चिड़िया में चोंच मार दिया, जिससे मधुमक्खी विचलित हो गए और ग्रामीण पर हमला कर दिया। बहरहाल वृद्ध को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल दाखिल कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button