Korba

मेडिकल कॉलेज में स्टैंड कर्मचारियों की दबंगई, युवक के साथ की जमकर मारपीट और गाली-गलौज

कोरबा के मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में वाहन स्टैंड कर्मचारियों की दबंगई कुछ ज्यादा की बढ़ गई है। पार्किंग को लेकर उपजे विवाद के बाद करीब आधा दर्जन कर्मचारियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी।

पीठ पर मारपीट के निशान

कोरबा के मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में वाहन स्टैंड कर्मचारियों की दबंगई कुछ ज्यादा की बढ़ गई है। पार्किंग को लेकर उपजे विवाद के बाद करीब आधा दर्जन कर्मचारियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिसके निशान उसके शरीर पर आसानी से देखे जा सकते हैं। मामले की शिकायत सीविल लाइन पुलिस से की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है और जल्द ही कार्रवाई भी करेगी।

तस्वीर में नजर आ रहे इस युवक का नाम भानू कुमार है। ग्राम गोढ़ी में रहने वाला भानू अपनी पत्नी को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया है। भानू ने बताया कि वह अपना वाहन लेकर मेडिकल कॉलेज के वाहन स्टैंड पहुंचा और पार्क किया। पार्किंग शुल्क पटाने के लिए उसने सौ रुपए का नोट दिया और चिल्लर की मांग की। कर्मचारियों ने चिल्लर देने से मना कर दिया जिसके बाद भानू गुस्से में आ गया और पास में रखी कुर्सी को लात मार दिया फिर क्या था वाहन स्टैंड के आधा दर्जन कर्मचारी उसकी जमकर पिटाई कर दी।

भानु ने बताया कि उसकी पत्नी का प्रसव होना है जिसे लेकर वो आया हुआ था वाहन पार्किंग मांगने पर 100 रुपये दिया जिसके बाद वाहन खड़ा करने को लेकर गाली गलौज करने लगा और बेल्ट और डंडे से पिटाई कर दिया।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button