Chhattisgarh

ये कैसा इश्क?: रायपुर में दुष्कर्म के बाद प्रमिका को जहर देकर मारा, दो साल से था अफेयर, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो सालों से प्रेम संबंध में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका के साथ दुष्कर्म कर उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। यह पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो सालों से प्रेम संबंध में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका के साथ दुष्कर्म कर उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। यह पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

बीते दो सालों से युवक और युवती प्रेम संबंध में थे। युवक-युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता अपने मृत्यु के पहले रिपोर्ट बताई कि आरोपी राहुल संगोडे पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर मुक्तांगन नया रायपुर घुमाने कई बार लाया था। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया था। शादी के बात करने पर प्रेमी बात को टालता रहा।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

वहीं 3 जनवरी को आरोपी प्रेमी ने पीड़िता से शादी की बात करने के लिए रायपुर स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड में बुलाया था। शादी की बात को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने उसे पानी में कुछ मिलाकर पिने को दे दिया। कुछ देर बाद युवती अपने घर चली गई। घर पर उसकी तबियत खराब होने के दौरान उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 9 जनवरी को युवती की मृत्यु हो गई।

आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया, रिपोर्ट आने पर पुष्टि हुई की जहर पीने की वजह से मृत्यु हुई है। इसके बाद से आरोपी प्रेमी फरार चल रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली की आरोपी सीजेएम न्यायालय रायपुर में समर्पण करने वाला है। थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी सारथी चौक लाखे नगर निवासी 22 वर्षीय राहुल संगोडे को पकड़ाकर रिमांड में लाया गया, जहां उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना कबूला। इसके बाद उसे 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रायपुर भेज दिया है।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button