रायगढ़ देहव्यापार खुलासाः लाॅज के कमरे में चार जोड़े मिले इस हालत में, छापा मारने पहुंची पुलिस भी रह गई हैरान…ASP बोले-…
Raigarh Prostitution Revealed रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के खरसिया में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाॅज के चार कमरों से चार युवती और चार युवकों को अश्लील हालत में पकड़ा। पुलिस की टीम ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस युवकों को थाने लाकर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, खरसिया के एक लाॅज में पुलिस को सूचना मिली थी कि बाहर से लड़कियों को बुलाकर उनसे अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। इस सूचना के बाद एएसपी आकाश मरकाम के नेतृत्व में लाॅज में छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम जब लाॅज के कमरे की तलाशी ली तो वहां चार जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। साथ ही कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस की टीम ने लड़कों को पूछताछ के लिए थाने लाई है। युवकों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही।
पुलिस के मुताबिक आज दोपहर को ये छापा मारा गया था। पूछताछ में ये भी पता चला है कि लड़कियों को मोटी रकम के लालच में बाहर से फोन कर बुलाया जाता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ASP आकाश मरकाम ने the Bharat Times 24 news से घटना के संबंध में चर्चा करते बोले कि आज दोपहर लाॅज में छापा मारा गया है। चार कपल जोड़े को पकड़ा गया। मामले में जांच कार्रवाई जारी है।



