शराब दुकान पर लूटपाट करने वाले गिरोह का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी
कोरबा में कुछ दिनों पहले शराब दुकान में कट्टे की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था।
कोरबा में कुछ दिनों पहले शराब दुकान में कट्टे की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था जहां लुटेरों की सारी करतूत शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, लुटेरे शराब दुकान बंद करने के समय 10:00 बजे पहुंचे और गार्ड को शराब दिलाने को लेकर जिद कर रहे थे, एक बोतल शराब देने की बात कहते हुए शराब दुकान का शटर खोला इसी दौरान अचानक से दो युवक और आए और कट्टे की नोक पर लाखों नगदी रकम स्कैनर और मोबाइल लेकर फरार हो गये थे।
घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई जहां घटना स्थल के आसपास लगे इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। जहां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं दो आरोपी फरार हैं लूटपाट करने वाले उड़ीसा और छत्तीसगढ़ बॉर्डर के रहने वाले हैं।
सायबर सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
लूटपाट करने वाले तरूण दास पिता बाला दास उम्र 19 वर्ष साकिन जामपाली थाना भोंजेनगर जिला गंजम (ओडिसा) निवासी को गिफ्तार किया। फरार दो आरोपी करण 30 वर्षीय साकिन कसीबहारा थाना, ए. शिनु उम्र 40 वर्ष साकिन आस्का थाना आस्का जिला गंजम (ओड़िसा) की तलाश की जा रही है, जिसके लिए कोरबा एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाकर बाहर भेजी गई है।
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि शराब दुकान में हुई लूटपाट के मामले में पतासाजी की जा रही थी जहां एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है वही दो फरार हैं।



