सूने आवास से चोरी करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, एक फरार
आरोपितों के विरूद्ध थाना दीपका में धारा 457, 380, 34, 411 तथा थाना बांकीमोंगरा में धारा 454, 380 तथा धारा 457, 380 के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
कोरबा । सूना मकान देखकर ताला तोड़ कर अंदर घुस सोने- चांदी के जेवरात समेत नगद रकम पार करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से चोरी किए गए सामान को भी बरामद
19 से 21 मार्च के मध्य पूर्णिमा महंत के घर का ताला अज्ञात चोरों ने तोड़कर सोने, चांदी के जेवर व नगदी रकम की चोरी कर ली। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना शुरू की। दीपका थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने टीम गठित कर घटना स्थल का निरीक्षण किया और प्रार्थी व उसके स्वजनों का बयान लेकर आरोपितों की पतासाजी शुरू की। इस बीच पुलिस ने पूर्णिमा के संदेह के आधार पर अनिकेत कुमार कंवर उम्र अंशु 20 वर्ष निवासी जुनाडीह दुर्गा पंडाल के पास विजयनगर थाना दीपका को पकड़कर पूछताछ किया। पहले तो वह टालमटोल की नीति अपनाते रहे, पर बाद में चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि गांव मे घूमते समय सूने मकान और दरवाजे में ताला लगा देखकर अपने साथी उत्तम पठारी उर्फ रफ्तार 25 वर्ष निवासी मोंगरा बस्ती गंगा जायसवाल पार्षद के घर के पास को जानकारी दिया।
उसके बाद अपने दोस्त धीरज झा 25 वर्ष निवासी पानी टंकी के पास थाना बांकीमोंगरा व ओम प्रकाश उर्फ सोनु उर्फ लेपटाप निवासी बांकीमोंगरा के साथ बाइक से विजयनगर आए और प्रार्थी के गैंती से घर का ताला तोडकर सोने, चांदी एवं नगदी रकम को चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपित अनिकेत उर्फ अंशु के निशानदेही पर बांकीमोंगरा निवासी उत्तम पठारी एवं धीरज झा को पकड़ा। दोनों आरोपितों ने पूछताछ में बांकी थाना अंतर्गत ग्राम नागिनभाठा एवं जवाली के सूने मकानों में भी चोरी करना स्वीकार किया। घटना में शामिल एक आरोपित ओमप्रकाश उर्फ सोनु उर्फ लेपटाप निवासी बांकीमोंगरा फरार है। आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए सोने -चांदी के जेवर व नकद को बरामद किया गया है। आरोपितों के विरूद्ध थाना दीपका में धारा 457, 380, 34, 411 तथा थाना बांकीमोंगरा में धारा 454, 380 तथा धारा 457, 380 के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।



