Korba

हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, सात युवक पकड़े गए

लिस ने मौके पर इतनी भारी मात्रा में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद का सेवन कराने के संबंध में वैध दस्तावेज, अनुज्ञप्ति की मांगा पर कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सकें।

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ लोगों द्वारा हुक्का बार का अवैध रुप से संचालन किए जाने की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। साइबर सेल कोरबा प्रभारी राबिंसन गुड़िया एवं साइबर टीम के साथ चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक विनोद खांडे व टीम ने मुखबिर से सूचना मिलने पर स्थल पर जांच की। इस दौरान मौके पर सात युवक हुक्का पीते मिले। सभी संपूर्ण कमरे में हुक्काबार जैसी स्थिति निर्मित कर संयुक्त रुप से भारी मात्रा में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद सेवन करते पाए गए।

पूछताछ करने पर उन्होंने नाम हामीद मेमन 24 साल निवासी प्लाट नंबर 37 टीपी नगर, विकास ठाकुर 24 साल निवासी बंछोर क्लीनिक के पीछे कोसाबाड़ी, आयुष सिंह 22 साल निवासी एलआइजी-18 आरपी नंगर फेस-वन, रिषभ अग्रवाल 24 साल निवासी गांजा गली पुराना बस स्टैंड, प्रीतम साहू 23 साल निवासी एलसीएच-40 एसबीएस कालोनी, ओएश मेमन 21 साल निवासी प्लाट नंबर 37 टीपी नगर, समीर सिंह 23 साल निवासी मकान नंबर -59 पतेरी थाना पतेरी जिला सतना हाल मुकाम विकास ठाकुर का मकान बंछोर क्लीनिक के पीछे बताया। पुलिस ने मौके पर इतनी भारी मात्रा में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद का सेवन कराने के संबंध में वैध दस्तावेज, अनुज्ञप्ति की मांगा पर कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सकें

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से हुक्का पीने का शीशा कुल आठ व 11 हुक्का पाइप कीमत 24 हजार रूपये, अलादीन कंपनी का हुक्का तंबाकू फ्लेवर कुल 11 पैकेट कीमत 1650 रूपये, अफजल कंपनी का हुक्का तंबाकू फ्लेवर कुल 11 पैकेट कीमती 1100 रुपये, हुक्का तंबाकू फ्फेसर एक किलोग्राम वाला एक डिब्बा कीमत 2449 रूपये, हुक्का तंबाकू फ्लेवर एक किलोग्राम वाला दो डिब्बा, कीमत चार हजार रूपये, हुक्का में उपयोग किए जाने वाला अ चारकोल 250 ग्राम वाला कुल 19 पैकेट कीमत 1900 रूपये,जब्त कर किया। साथ ही आरोपितों के विरुद्ध धारा 21 (क) (ख) सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है/


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button