Chhattisgarh

72 घंटे चला खुफिया मिशन, 4 शार्पशूटर गिरफ्तार, कोयला कारोबारी के हत्या की थी प्लानिंग

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने खुफिया तरीके से कार्रवाई करते हुए चार लोगों को अरेस्ट किया है। ये सभी एक कोयला कारोबारी की हत्या की प्लानिंग में को अंजाम देने के लिए रायपुर आए थे। पुलिस ने राजस्थान और रायपुर में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को अरेस्ट किया है।

रायपुर: एक कोयला कारोबारी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड के अमन साहू गिरोह के एक ‘शार्पशूटर’ सहित चार लोगों को पुलिस ने रायपुर और राजस्थान से पकड़ लिया गया। छत्तीसगढ़ के एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह साजिश मयंक सिंह ने बनाई थी जो कुआलालंपुर से अमन साहू गिरोह का संचालन करता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मयंक सिंह के नेतृत्व में काम करने वाले शूटर अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा चिह्नित ठिकानों पर हमले करते हैं।

खुफिया मिशन के तहत हुई कार्रवाई
रायपुर (रेंज) के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने कहा- ‘‘इस खुफिया जानकारी के आधार पर 72 घंटे का गोपनीय अभियान चलाया गया था कि झारखंड में काम करने वाले छत्तीसगढ़ के एक कोयला कारोबारी गिरोह के निशाने पर हैं।’’ पप्पू सिंह उर्फ पप्सा को राजस्थान से दबोचा गया जबकि मुकेश कुमार, देवेंद्र सिंह और शूटर रोहित स्वर्णकार को रायपुर में विभिन्न स्थानों से हिरासत में लिया गया। पप्सा, कुमार और सिंह राजस्थान के हैं जबकि स्वर्णकार झारखंड का निवासी है।

पप्सा के पास था अहम काम
आईजी ने कहा कि गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि मयंक सिंह ने साजिश के तहत स्वर्णकार को पिस्तौल और एक मैगजीन उपलब्ध कराने के लिए इंदौर भेजा था। उन्होंने कहा कि इसके बाद स्वर्णकार को ट्रेन से रायपुर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि मयंक सिंह ने पप्सा को दो मोटरसाइकिल सवारों की व्यवस्था करने का काम सौंपा और इसके बाद उसने कुमार और देवेंद्र सिंह को बस से रायपुर भेजा।

पुलिस कर रही है पूछताछचारों आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली और ‘डकैती’ डालने की साजिश रचने के आरोप में भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button