Home Loan सहित सभी लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, जानिए कब घटेगी आपकी EMI
होम और दूसरे लोन लेने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे लोन की EMI बढ़ने नहीं जा रही है। इसकी वजह यह है कि RBI ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट नहीं बढ़ाया है। इस वजह से होम सहित दूसरे सभी लोन की EMI नहीं बढ़ेगी। EMI घटने की उम्मीद कर रहे होम लोन के ग्राहकों को थोड़ी निराशा हुई है। होम लोन के ग्राहक इंटरेस्ट रेट में कमी होने का इंतजार कर रहे हैं
होम और दूसरे लोन लेने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे लोन की EMI बढ़ने नहीं जा रही है। इसकी वजह यह है कि RBI ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट नहीं बढ़ाया है। इस वजह से होम सहित दूसरे सभी लोन की EMI नहीं बढ़ेगी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने 6 अक्टूबर की सुबह 10 बजे अपनी मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि रेपो रेट नहीं बढ़ाने का फैसला किया गया है। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के सभी सदस्य रेपो रेट नहीं बढ़ाने के पक्ष में थे। इसकी उम्मीद पहले से की जा रही थी । यह माना जा रहा था कि अक्टूबर की अपनी पॉलिसी में केंद्रीय बैंक रेपो रेट नहीं बढ़ाएगा।
रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार
रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार है। इस वजह से लोन की EMI में किसी तरह का बतलाव नहीं होगा। केंद्रीय बैंक पिछले साल मई से छह बार रेपो रेट बढ़ा चुका है। इससे होम लोन के ग्राहकों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। हालांकि, यह लगातार चौखा मौका है, जब केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट नहीं बढ़ाया है। इससे होम लोन के ग्राहकों पर बोझ नहीं बढ़ा है। लेकिन, उन्हें रेपो रेट घटने का इंतजार है। रेपो रेट घटने से उनकी EMI घटेगी। इससे उन पर दबाव घटेगा ।

