Korba

Korba Cseb News: मड़वा में लगेगा 660 मेगावाट का संयंत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट की तैयारी

कोरबा पूर्व ताप विद्युत गृह 440 मेगावाट को वर्ष 2020 में बंद कर दिया गया। इससे वर्तमान में उत्पादन क्षमता 2980 मेगावाट रह गई है।

विद्युत उत्पादन कंपनी ने मड़वा विद्युत संयंत्र परिसर में 660 मेगावाट की एक नई इकाई स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संयंत्र का प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। ऊर्जा विभाग राज्य सरकार के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई करेगी। इस इकाई के स्थापना से मड़वा संयंत्र की क्षमता बढ़ कर 1660 मेगावाट हो जाएगी।

राज्य में बिजली की मांग लगातार बढ़ते जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में विद्युत की मांग अधिकतम 6,157 मेगावाट पहुंच चुकी है जबकि कंपनी का वर्तमान में उत्पादन क्षमता लगभग 2,980 मेगावाट है। हालांकि अनुबंध के आधार पर सेंट्रल सेक्टर से बिजली मिल रही है, पर भविष्य में बिजली की मांग बढ़ने पर राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की चिंता बढ़ गई है। यही वजह है कि कंपनी ने नए संयंत्र स्थापना पर जोर देना शुरू कर दिया है। एचटीपीपी के बाद अब जांजगीर- चांपा जिला में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र (मड़वा प्रोजेक्ट) के विस्तार पर भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान में यहां 500-500 मेगावाट (कुल एक हजार मेगावाट) की दो इकाइयों से बिजली उत्पादन हो रहा है। संयंत्र परिसर में ही 660 मेगावाट की एक इकाई स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट की जा रही है। मड़वा संयंत्र से जुडे जानकारों का कहना है कि परिसर में पर्याप्त जगह है और यहां दो इकाई स्थापित हो सकती है, पर वर्तमान में एक इकाई स्थापना की प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि एक यूनिट में कितनी लागत आएगी, इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद संयंत्र स्थापना में भी कम से चार वर्ष लगने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए कंपनी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। यहां बताना होगा कि मड़वा संयंत्र परिसर में विस्तार इकाई लगाने के लिए कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार ने श्रमिक संघ प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान कह चुके हैं। अब इसमें काम भी शुरू हो चुका है। मड़वा व एचटीपीपी विस्तार परियोजना के स्थापित होने से 1980 मेगावाट बिजली अतिरिक्त मिलने लगेगी।

एनटीपीसी को किया गया है सलाहकार नियुक्त

मड़वा संयंत्र की विस्तार इकाई के लिए नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) को सलाहकार नियुक्त किया गया है। कंपनी के अधिकृत अधिकारियों द्वारा मड़वा संयंत्र का दौरा कर विस्तार इकाई स्थापना के संबंध में पूरी जानकारी रहे हैं और प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर रहे है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विस्तार इकाई का काम किसके द्वारा किया जाएगा, पर संभावना जताई जा रही है कि एनटीपीसी की देखरेख में एचटीपीपी विस्तार परियोजना की तरह मड़वा में भी काम किया जाएगा।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button