विद्युत कंपनी की बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल
मंगलवार को कटघोरा न्यायालय छिर्रा के पास हुआ तेज़ रफ़्तार इस शिफ्ट बस ने बाइक सवार सीता राम पटेल निवासी बिंझरा को जोरदार टक्कर मार दी।
कोरबा । विद्युत कंपनी की शिफ्ट बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार को गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विद्युत कंपनी के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम में निजी कंपनी के एक शिफ्ट बस लगी हुई है। जो कंपनी के बांगो स्थित जल विद्युत संयंत्र में कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को ड्यूटी ले जाना व लाना करती है।
मंगलवार को कटघोरा न्यायालय छिर्रा के पास हुआ तेज़ रफ़्तार इस शिफ्ट बस ने बाइक सवार सीता राम पटेल निवासी बिंझरा को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार के हाथ और पैर में गंभीर चोट आई। राहगीरों ने घायल सीताराम को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक सीताराम बाल्को सुबह बाल्को ड्यूटी जाने के लिए निकला था, तभी यह घटना हुई। सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। घटना में बस के सामने हिस्से में बाइक फंस गई। जिसे राहगीरों ने किसी तरह बाहर निकाला। घटना के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी।



