छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ते के लिए होगा आंदोलन – केंद्र के समान DA की मांग
छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन की राह में जाने का नौबत आ गया है। राज्य कर्मचारियों को जुलाई 2023 से केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता लंबित है। जबकि केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ता होली से पहले फिर से बढ़ने वाली है।
केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है ,साथ ही अन्य राज्यों में भी कर्मचारियों को केंद्र के सामान महंगाई भत्ता मिल रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य में कर्मचारी इससे वंचित है।
DA Hike –जुलाई 2023 से 4 % पीछे
छग में राज्य कर्मचारियों को जुलाई 2023 से केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिलना है ,जो अभी तक लंबित है। इस प्रकार अब 8 महीने से केंद्र से पीछे चल रहे है। जहाँ केंद्रीय कर्मचारियों को 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है वहीँ राज्य में कर्मचारियों को केवल 42 प्रतिशत मिल रहा है।इस प्रकार अभी वर्तमान में छग के कर्मचारियों को केंद्र से 4 प्रतिशत कम महंगाई भत्ता मिल रहा है। जिससे आर्थिक नुक्सान भी हो रहा है। महंगाई बढ़ने से कर्मचारियों के भत्ते में वृद्धि किया जाता है ,लेकिन छग इस मामले में पीछे है।
आंदोलन की राह में कर्मचारी
महंगाई भत्ते में वृद्धि नहीं करने पर कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन की तैयारी कर रहे है। अभी कुछ ही दिनों में चुनाव आचार संहिता लग जायेगा उसके बाद कर्मचारियों को और इन्तजार करना पड़ सकता है। उसको देखते हुए कर्मचारी आंदोलन की तैयारी कर रहे है।
यदि जल्द ही राज्य सरकार द्वारा केंद्र के समान महंगाई भत्ता नहीं दिया जाता है तो निश्चित ही आंदोलन हो सकता है। इसके लिए सभी कर्मचारी संगठन योजना बना रहे है।



