ChhattisgarhKorba

Korba Cseb News: बिजली कर्मचारियों की पदोन्नति का नियमानुसार होगा क्रियांवयन

प्रतिनिधि मंडल ने 500 मेगावाट विस्तार परियोजना में पदस्थ अतिरिक्त मुख्य अभियंता हेमन्त सिंह से भी मुलाकात की। सिंह को पदोन्नत कर मुख्य अभियंता मानव संसाधन रायपुर में पदस्थ किया गया है।

कोरबा । विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन 56 इंटक ने कार्यपालक निदेशक संजय शर्मा से मुलाकात कर संयंत्र परिचारक श्रेणी – दो के पद में कार्यरत कर्मचारियों के पदोन्नति, आवासों में सीपेज समेत विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस पर कार्यपालक निदेशक शर्मा ने नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम (एचटीपीपी) के मुख्य अभियंता संजय शर्मा के कार्यपालक निदेशक बनने के बाद पदभार ग्रहण करने पर फेडरेशन इंटक-56 के प्रांतीय अध्यक्ष रामइकबाल सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात

इसके साथ ही कुछ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। इसमें संयंत्र परिचारक श्रेणी – दो के पद में कार्यरत कर्मचारियों के पदोन्नति जिसमें आइटीआइ, डिप्लोमा व डिग्री की योग्यता वाले कर्मचारियों भी कार्यरत है, इस पर ईडी शर्मा ने मानव संसाधन विभाग से चर्चा कर जल्दी पदोन्नति आदेश निकलवाने का आश्वासन दिया। आवास के पैनल रेंट की समस्या, आवास में होने वाली सीपेज व शापिंग सेंटर एचटीपीएस कालोनी में लाइटिंग व साफ सफाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। तदुपरांत प्रतिनिधि मंडल ने 500 मेगावाट विस्तार परियोजना में पदस्थ अतिरिक्त मुख्य अभियंता हेमन्त सिंह से भी मुलाकात की। सिंह को पदोन्नत कर मुख्य अभियंता मानव संसाधन रायपुर में पदस्थ किया गया है।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य अभियंता सिंह भी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं के संबंध में चर्चा की। इस दौरान फेडरेशन इंटक-56 के प्रांतीय अध्यक्ष राम इकबाल सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष डीआर चन्द्रा, जोनल सचिव दिलीप ढोमनें, शाखा अध्यक्ष मोहन कंवर, कार्यवाहक अध्यक्ष क्रांति पटेल, कमलेश यादव व बुधवारु राम सारथी, उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद बघेल, सूरज भारद्वाज, शरद सोनी व राजेंद्र केवर्त, सचिव सहदेव दास, कार्यालय सचिव जितेन्द्र कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष ओपी वर्मा, पुष्पेंद्र मिश्रा, राम कलेश वर्मा, नील कमल राठौर आदि सदस्य उपस्थित रहे।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button