वायरल वीडियो से गुंडागर्दी करने वाले आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे
दोनों पक्षों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई धारा 151, 107, 116 (3) कायम कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
कोरबा। जिला में सजग कोरबा अभियान चला कर गुंडा बदमाश, नशा का अवैध कारोबार करने वाले एवं शांति व्यवस्था को भंग करने वालोँ के विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में लगातार पेट्रोलिंग कर अवैध शराब विक्रेताओं, सार्वजनिक स्थान में शराब सेवन करने वालो, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा यातायात नियमों को पालन नहीं करने वालो के विरूद्ध कार्रवाई की गई। इसी बीच पुलिस को जानकारी प्राप्त हुआ है कि मुडापार गोकुल डेयरी के पास दो पक्षो में हाथापाई हुई है और इसका वीडियों इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है
इस पर चौकी प्रभारी मानिकपुर उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू की अगुवाई में अज्ञात आरोपित की पतासाजी शुरू की गई। साथ ही पुलिस ने इंटरनेट मीडिया में वायरल वीडियों में हाथापाई करने वालो को अनावेदक पार्टी नंबर एक सिराज अहमद खान 25 वर्ष, राहुल कर्ष 25 वर्ष, दीपक गोड़ 20 वर्ष तीनों मुड़ापार निषाद मोहल्ला निवासी तथा पार्टी नंबर दो, विष्णुदास महंत 20 वर्ष व नकूल दास महंत 20 वर्ष दोनों निवासी रेल्वे कालोनी झोपड़ी पारा को पहचान किया। शांति व्यवस्था भंग करने के अंदेशा में दोनों पक्षों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई धारा 151, 107, 116 (3) कायम कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
रात्रि गश्त के दौरान 23 बदमाशों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई
। विशेष अभियान चलाकर सभी थाना- चौकी द्वारा रात्रि गश्त की गई और इस दौरान अपराधी एवं गुंडा बदमाश के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर चले अभियान के तहत पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा रात्रि में पेट्रोलिंग एवं गश्त के दौरान 109, 36(च) के तहत अपराधी एवं गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस को अपराधी तत्व जहां रहते हैं वहां से शिकायतें प्राप्त होती है वहां पर पुलिस ने पैदल भ्रमण किया, उन जगहों से अपराधी व गुंडे बदमाशों को पकड़ा गया एवं उनके खिलाफ कार्रवाई किया गया। इस दौरान कोतवाली में पांच, ️सिविल लाइन थाना रामपुर पुलिस ने आठ, कटघोरा पुलिस ने तीन, ️कुसमुंडा में तीन, दीपका में दो, बाल्को व हरदीबाजार में एक- एक प्रकरण पर कार्रवाई की गई। साथ ही पेट्रोलिंग एवं चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 33 लोगों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।



