Chhattisgarh

मसीही विश्वासियों पर लगातार हो रहा है अत्याचार, ना संविधान ना कोई कानून, गृहमंत्री तत्काल दें स्तीफा- विजय मेश्राम

कोरबा: रायपुर एम्स अस्पताल मे मसीही परिवार की एक युवती सोमारी कश्यप का इलाज के दौरान मौत हो गई।

विजय मेश्राम ने बताया की खोटियागुडा बाग पारा थाना लोहाण्डीगुडा निवासी सोमारी कश्यप की मौत से किसी भी तरह माहौल खराब न हो इसलिए पहले से ही परिवार के सदस्यों ने गांव मे मृत शरीर को नहीं ले जाने का फैसला किया और जगदलपुर के करकापाल कब्रिस्तान मे दफन कर दिया गया। जिसके बाद मृत परिवार के सदस्य एवं दुःख की घड़ी मे शामिल होने दाबपाल और खोटियागुडा गांव एवं बड़े परोदा गांव से लोग पहुंचे थे।
जब सभी अपने घर वापस जाने निकले तो लोगों के पहुंचने से पहले ही मृत परिवार के घर मे लगभग सात से आंठ लोग शोभा कश्यप, ललीत कश्यप, बुधराम, बहादुर मृत युवती का पति, मानसिंह मंड्डावि, बुधनी मंड्डामी सहित अन्य लोग लगभग रात्रि 7:00 बजे के आस पास पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट किया गया। घटना के बाद घायलों को घर मे बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस ने ताला तोड़कर घायलों को बाहर निकाला जिसके बाद पीड़ितों का मोबाइल
जिम्मेदारो द्वारा अपने पास रख लिया गया जिससे यह घटना सामने आ ना सकें यह बेहद शर्मनाक कृत्य है, जिसकी जांच होना चाहिए।

विजय मेश्राम ने कहा है कि संविधान से हट कर कानून का राज चल रहा है जिसकी लाठी उसकी भैंस जैसा माहौल बना हुआ है – मामले पर छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए नही तो उग्र आंदोलन की जाएगी।

मृतक की फोटो।

Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button