Chhattisgarh

Bemetra: एक नवंबर से होगी धान खरीदी, केंद्रों में नहीं पहुंची बायोमेट्रिक मशीन, कलेक्टर ने लिया जायजा

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान की खरीदी विगत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में संचालित और नवीन बनाए गए खरीदी केन्द्रों में की जाएगी। जिले की 102 सहकारी समिति के सभी 129 केंद्र में धान खरीदी की जाएगी।

बुधवार एक नवंबर से पूरे जिले में धान खरीदी होगी। इस बार बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से किसानों का अंगूठा लगाकर ही खरीदी किया जाना था। लेकिन, अभी तक यह मशीन किसी भी केन्द्र में नहीं पहुंची है। ऐसे में अब केन्द्रों में मशीन के आने तक पूर्व की तरह मैनुअल खरीदी की जाएगी। मंगलवार को बेमेतरा कलेक्टर पीएस एल्मा ने धान खरीदी को लेकर जिला पंचायत में बैठक लेकर समीक्षा किया। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा। किसानों को कोई परेशानी, असुविधा ना हो व केन्द्रों में छाया-पानी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान की खरीदी विगत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में संचालित और नवीन बनाए गए खरीदी केन्द्रों में की जाएगी। जिले की 102 सहकारी समिति के सभी 129 केंद्र में धान खरीदी की जाएगी। बेमेतरा जिले में अब तक एक लाख 58 हजार 529 किसानों ने धान बेचने का पंजीयन कराया हैं।

पिछले साल एक लाख 53 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था। जिनका रकबा एक लाख 83 हज़ार 242 हेक्टेयर था। जो इस साल एक लाख 85 हजार 928 हेक्टेयर हो गया है। इस साल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 802842 मैट्रिक टन है। पिछले साल अनुमानित लक्ष्य 679187 मैट्रिक टन था। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष 2023-24 के लिए औसत अच्छे किस्म के कॉमन धान के लिए 2183 रुपए और ए-ग्रेड धान के लिए 2203 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया गया है। धान खरीदी की समस्त राशि का भुगतान किसानों के खाते में डिजिटल मोड से होगा।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button