Chhattisgarh

Bijapur News: दो चचेरे भाइयों की हत्या, इस साल नक्सलियों ने 19 लोगों का किया मर्डर

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर से वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो चचेरे भाइयों की हत्या की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान तेजी से चल रहा है।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने दो चचेरे भाइयों की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों ने दोनों हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि तर्रेम थाना क्षेत्र के छुटवाही गांव के निवासी माड़वी जोगा (37) और माड़वी हुंगा (35) की एक मई और दो मई की दरमियानी रात को हत्या कर दी गई।

नक्सलियों का हो सकता है हाथ
सुंदरराज ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए भेजा गया था। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया, ”हम उन परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं जिनके तहत दोनों की मौत हुई। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे नक्सलियों का हाथ हो सकता है।”

19 नक्सलियों की हुई हत्या
उन अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कि छुटवाही में सुरक्षा बलों का शिविर स्थापित करने के लिए अपनी जमीन दान देने पर नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों की हत्या कर दी होगी, उन्होंने इसे निराधार बताया और कहा कि शिविर सरकारी जमीन पर स्थापित किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक माओवादियों ने पहले दोनों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इस वर्ष 27 अप्रैल तक बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में नक्सलियों द्वारा 19 नागरिकों की हत्या कर दी गई है।

नक्सल विरोधी अभियान में तेजी छत्तीसगढ़ का बस्तर इलाका नक्सलवाद से प्रभावित है। बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अप्रैल में सुरक्षाबल के जवानों ने कई बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। हाल ही में नक्सलियों के खिलाफ लगातार एक्शन लिए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस साल एनकाउंटर में 100 के करीब नक्सली मारे गए हैं। वहीं, नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button