Bilaspur

Bilaspur Crime News: दो साल तक दुष्कर्म करता रहा युवक, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इन्कार

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर युवक दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। इससे युवती आठ महीने की गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर युवक शादी से इन्कार करने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। युवती के माता-पिता का देहांत हो चुका है।

टिकरापारा स्थित गुजराती भवन के पास रहने वाले राहुल गुप्ता से उसकी जान-पहचान हुई थी। इसी दौरान युवक ने उससे शादी की बात की। इसके बाद वह युवती का शारीरिक शोषण करने लगा। इससे युवती गर्भवती हो गई। युवती ने इसकी जानकारी राहुल को देकर जल्द शादी करने के लिए कहा।

युवती के गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही युवक शादी के लिए टालमटोल करने लगा। बाद में उसने शादी से इन्कार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button