Chhattisgarh

IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 20 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, बीजापुर समेत इन जिलों के कलेक्टर बदले

IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में गुरुवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बीजापुर समेत तीन जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रायपुर और बिलासपुर के आयुक्त भी बदले गए हैं।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। सरकार ने 20 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। हाल ही में बीजापुर में बीजेपी नेता और कलेक्ट के बीच हुए विवाद के बाद बीजापुर कलेक्टर को हटा दिया गया है। छत्तीसगढ़ के 20 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर का ऑर्डर गुरुवार को जारी किया गया है। ऋतु सैन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है। उन्हें CSIDC दिल्ली हेडक्वार्टर में पदस्थ किया गया है। वहीं, महादेव कावरे को रायपुर संभाग के आयुक्त बनाया गया है। बता दें कि कावरे रायपुर में अपर कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया है। जिन 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें से 3 जिलों के कलेक्टर भी हैं। बता दें कि बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडे का भी तबादला कर दिया गया है। हाल ही में उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में बीजेपी नेता उन्हें तबादले की धमकी दे रहे थे। वहीं, कलेक्टर ने बीजेपी नेता को कहा था कि तेरी इतनी हैसियत है कि मेरा तबादला करवा देगा।

किन जिलों के कलेक्टर बदले गए
चंदन संजय त्रिपाठी को कोरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, संबित मिश्रा को बीजापुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। विनय कुमार को महासमुंद जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में यह पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी है।

अनुराग पांडे बने विशेष सचिव
सीनियर आईएएस अनुराग पांडे को मंत्रालय में विशेष सचिव बनाया गया है। जयश्री जैन को मिशन संचालक राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन, वासु जैन को अनुविभीय अधिकारी राजस्व नारायणपुर, शारदा वर्मा सचिव वाणिज्य कर पंजीयन विभाग, किरण कौशल, आयुक्त चिकित्शा शिक्षा, जनक प्रसाद पाठक को मिशन संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान, नीलम नामदेव एक्का को आयुक्त बिलासपुर संभाग बनाया गया है।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button