National

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन के करीबियों के ठिकानों पर ED की रेड, मीडिया सलाहकार, DC भी रडार पर

ED Raid In Jharkhand: ED की रेड झारखंड की राजधानी रांची के कई लोकेशनों पर हो रही है. रांची में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच ईडी की ये कार्रवाई काफी अहम मानी जा रही है.रांची. बड़ी खबर झारखंड से है जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कई करीबी कारोबारियों के यहां ईडी की बड़ी कार्रवाई हुई है. केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा झारखंड में बड़ी कार्रवाई को कई ठिकानों पर अंजाम दिया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी ईडी के द्वारा विनोद कुमार नाम के एक आरोपी के यहां भी सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक विनोद कुमार जिसके ठिकानों पर ईडी का सर्च ऑपरेशन जारी है कि रांची के राजनीतिक गलियारे में बहुत ही मजबूत कनेक्शन

रांची के पिस्का मोड़, रातू रोड में रहने वाले रौशन नाम के आरोपी के यहां भी ईडी सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई कर रही है साथ ही रातू रोड स्थित अभिषेक कुमार पिंटू के घर पर भी ED की छापेमारी की जा रही है. ईडी के सूत्रों की मानें तो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार भी ईडी की रडार पर हैं. मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पिंटू उर्फ अभिषेक प्रसाद पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है.

झारखंड में अवैध खनन से जुड़े मामले में जांच एजेंसी ईडी के द्वारा साहेबगंज के डिप्टी कलेक्टर के यहां भी सर्च ऑपरेशन करने टीम पहुंची है. साहेबगंज के डिप्टी कलेक्टर का नाम राम निवास है. राम निवास मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं. झारखंड के साहेबगंज में कार्यरत DSP राजेंद्र दुबे के यहां भी सर्च ऑपरेशन के लिए ईडी की टीम पहुंची है. DSP राजेंद्र दुबे मूल रूप से हजारीबाग के रहने वाले हैं. जांच एजेंसी द्वारा झारखंड के रांची, हजारीबाग, देवघर सहित राजस्थान के जयपुर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है.

इनके ठिकानों पर चल रही है ईडी की कार्रवाई

झारखंड में ईडी की रेड सीएम हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार पिंटू कुमार के रांची स्थित ठिकानों, आईएएस अधिकारी और साहेबगंज के डीसी रामनिवास यादव जो कि मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं, आर्किटेक्ट विनोद कुमार, साहेबगंज के खोडानिया बंधु, पूर्व विधायक पप्पू ययादव के देवघर स्थित ठिकानों पर, डीएसपी राजेंद्र दुबे के हजारीबाग समेत अन्य ठिकानों, अभय सरावगी के कोलकाता और अवधेश कुमार के ठिकानों पर की ईडी की कार्रवाई जारी है.

झारखंड में तेज है सियासी हलचल

झारखंड में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी ईडी के द्वारा सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है. जांच एजेंसी ईडी द्वारा एक दर्जन से ज्यादा लोकेशनों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है. झारखंड में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच ईडी की इस कार्रवाई को काफी अहम माना जा रहा है.


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button