Korba: त्रिकोणी प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, दूसरे आशिक ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा की कोतवाली पुलिस ने मुड़ापार निवासी मनीष सारथी की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते ग्राम साजापानी निवासी आरोपी ने अपनी प्रेमिका के भाई नाबालिग साथी के साथ मिलकर मनीष सारथी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी जिसकी लाश उरगा थाना अंतर्गत उरगा कुदुरमाल नहर के पास मिली थी।
छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के मुड़ापार निवासी मनीष सारथी की हत्या का मामला पुलिस ले सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी का नाम नाम दानेंद्र कंवर है। प्रेम प्रसंग को लेकर दानेंद्र ने महावीर नगर स्थित उद्यान के पास चाकू से मनीष की हत्या कर दी थी।
मनीष सारथी की हत्या त्रिकोणी प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। मनीष जिस युवती से प्यार करता था उसी युवती से दानेंद्र भी प्यार करता था। दानेंद्र और मनीष के बीच विवाद चल रहा था कुछ दिनों पहले मनीष और युवती बाइक में घूम रहे थे इस पर दानेंद्र की नजर पड़ी और उसने युवक को मौत घाट उतारने एक प्लान तैयार किया। इस प्लान में यूपी से भाई को उसने शामिल किया दोनों मनीष को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर नहर किनारे बुलाया और मनीष को दानेंद्र ने युवती के रास्ते से हट जाने के लिए कहा। विवाद बढ़ गया और दानेंद्र और यूपी के भाई ने उसे पर चाकू से हमला कर दिया। बीच- बचाव करते तीनों नहर में जा गिरे। मनीष पानी के तेज बहाव में बह गया क्योंकि वह घायल था युवती का भाई और दानेंद्र नहर से बाहर निकाल कर घर चले गए।



