Korba

Korba: नरेंद्र पाल की हत्या से इलाके में सनसनी, आरोपी सुमित दास को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के पीछे की मुख्य वजह क्या है इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जिसके बाद ही हत्या के इस मामले का खुलासा हो पाएगा।

नरेंद्र पाल उर्फ रोजी

कोरबा में दर्री थाने के तहत साडा कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की खबर सामने आई। टाटा मोटर्स छूरी में कार्यरत नरेंद्र पाल सिंह उर्फ रोजी की हत्या कर दी गई। सुमित दास नामक व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आई है किन कारणों से वारदात को अंजाम दिया है इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि मृतक रोजी छुरी के टाटा मोटर्स में कार्यरत है जो बीती रात आरोपी के घर किसी काम से गया हुआ था। यहीं किसी बात को लेकर मृतक का आरोपी से विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी ने रोजी की हत्या कर दी। आरोपी सुमित दास मुंबई की एक कंपनी में ऑनलाइन काम करता है और साडा कॉलोनी स्थित ऋषभ कश्यप के घर पर किराए में रहता है।

घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के पीछे की मुख्य वजह क्या है इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जिसके बाद ही हत्या के इस मामले का खुलासा हो पाएगा।

Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button