Korba: रेलिंग तोड़ते हुए 20 फिट नीचे गिरा ट्रेलर, चालक को आई चोट, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
The Bharat Times 24 news Korba:ट्रेलर चालक की माने तो कुसमुंडा खदान से कोयला लोड कर निकला था जहां सर्वमंगला फाटक पार करते ही सामने अचानक बाइक सवार आ गया जिसे बचाने के फेर में वहां अनियंत्रित हो गया और रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में नीचे जा गिरा।
कोरबा में कोयला लोड ट्रेलर वाहन नहर का रेलिंग तोड़ते हुए 20 फिट नीचे गिर गया इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर का चालक एक किलोमीटर दूर पानी के तेज बहाव में किसी तरह तैरते हुए बाहर निकला और अपनी जान बचाई।
ट्रेलर चालक की माने तो कुसमुंडा खदान से कोयला लोड कर निकला था जहां सर्वमंगला फाटक पार करते ही सामने अचानक बाइक सवार आ गया जिसे बचाने के फेर में वहां अनियंत्रित हो गया और रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में नीचे जा गिरा। इस हादसे के बाद उसने किसी तरह बहते हुए पानी में छलांग लगाया और काफी दूर जाकर बाहर निकला। अगर वहां से नीचे नहीं कूदता तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी।
इस हादसे में चालक को चोटें आई हैं जहां उसे अस्पताल के लिए रवाना किया गया। सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभु तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए वाहन को बाहर निकालने संबंधित विभाग को पानी के बहाव को कम करने के लिए कहा।



