Chhattisgarh

Korba Accident: ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम; पुलिस कर रही समझाने का प्रयास

Korba Accident: सर्वमंगला कनवेरी मार्ग पर एक ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम किया है। पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस – फोटो :

सर्वमंगला कनबेरी मार्ग में तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में सब्जी छोड़ने जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Amar Ujala
एप डाउनलोड करें
होम

छत्तीसगढ़

कोरबा

अम्बिकापुर

कबीरधाम

कांकेर

गौरेला पेंड्रा मरवाही

जगदलपुर

जांजगीर-चांपा

दुर्ग-भिलाई

धमतरी

बलौदाबाजार-भाटापारा

बालोद

बिलासपुर-छत्तीसगढ़

बीजापुर

बेमेतरा

महासमुंद

रायगढ़

रायपुर
PM Modi
बदायूं में दर्दनाक हादसा
MEA
November 2023 Releases
SC
Train Accident
Lucknow
Israel
Heart Attack
Kerala
Korba Accident: ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम; पुलिस कर रही समझाने का प्रयास
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 30 Oct 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन

सार
Korba Accident: सर्वमंगला कनवेरी मार्ग पर एक ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम किया है। पुलिस मौके पर पहुंची।
कोरबा फटाफट: पढ़ें सभी खबरें 60s में
Korba Accident Trailer hits bike rider
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस – फोटो : अमर उजाला
Follow Us
Share on Whatsapp
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on Telegram
विज्ञापन

विस्तार
सर्वमंगला कनबेरी मार्ग में तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में सब्जी छोड़ने जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।



घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की है। बताया जा रहा है कि सर्वमंगला पुलिस चौकी अंतर्गत चंद्रनगर जटराज निवासी भागीरथी पटेल खेती बाड़ी का काम करता है। वह प्रतिदिन की तरह अपनी बाइक पर सब्जी लेकर सर्वमंगला चौक जा रहा था। वह गांव के समीप जोड़ा पुल के पास पहुंचा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर सीजी 12 एयू 1380 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक क्रमांक सीजी 12 एटी 6845 को टक्कर मार दी।


घटना में बाइक सवार भागीरथी पटेल को गंभीर चोटे आई हैं। लोग मौके पर एकत्रित होते इससे पहले चालक वाहन छोड़ भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। यह खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली वे आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन का परिचालन किया जा रहा है। जिससे आए दिन अनहोनी की घटनाएं हो रही हैं। बहरहाल, सूचना मिलने पर सर्वमंगला पुलिस घटनास्थल पहुंची है। पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button