Korba Crime News: 70 हजार के एवज में वसूल लिए 2.67 लाख, कर्जा एक्ट का मामला दर्ज
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा है कि किसी भी प्रकार के अवैध कर्जा लेनदेन में यदि कोई परेशान करें, तो इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाना को करें।
कोरबा । दुकान नवीनीकरण के नाम पर 10 प्रतिशत ब्याज की दर से 70 हजार रूपये उधार लिया और उसके एवज में दो लाख 67 हजार 400 रूपये का भुगतान भी कर दिया। बावजूद अतिरिक्त राशि मांगने व मकान अपने नाम पर करने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने
कोतवाली पुलिस में पीड़ित आनंद कुमार श्रीवास ने लिखित शिकायत की थी। थाना प्रभारी कोतवाली ने शिकायत के जांच की। उन्होंने बताया कि गुप्ता गली में शारदा सेलून के नाम से दुकान का संचालन पीड़ित आनंद कुमार करता है, उसने दुकान का नवीनीकरण के लिए दीपक बजाज नामक व्यक्ति से 10 प्रतिशत मासिक ब्याज की दर से 70000 रुपये उधार लिया था। इसके एवज में दीपक बजाज द्वारा 2,67,400 रुपये लिया जा चुका है और रुपये की मांग कर रहा है। राशि नहीं देने पर गाली गलौज कर मकान को अपने नाम में कर लेने क धमकी दी जा रही है।
शिकायत पर धारा 384, 294 व कर्ज एक्ट की धारा चार का मामला पंजीबद्ध किया गया है। थाना कोतवाली मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा है कि किसी भी प्रकार के अवैध कर्जा लेनदेन में यदि कोई परेशान करें, तो इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाना को करें।



