Chhattisgarh

Korba Janta Ka mudda: नहीं सुधरी खराब सड़कें, हाथी बने जी का जंजाल

मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कद्दावर नेता, पूर्व गृहमंत्री व निर्वतमान विधायक ननकीराम कंवर तथा कांग्रेस के नए चेहरे फूलसिंह राठिया मैदान में है।

जिले की आरक्षित सीट रामपुर विधानसभा ने अविभाजित मध्य प्रदेश को उपमुख्यमंत्री के साथ ही छत्तीसगढ़ को गृहमंत्री समेत अन्य महत्वपूर्ण पद पर मंत्री दिए। बावजूद यहां की समस्याओं का निदान अभी तक नहीं हो सका है। इस क्षेत्र में निवासरत लोग आज भी बिजली, पानी, शिक्षा व सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। हाथियों का आतंक इस क्षेत्र में 12 माह बना रहता है। इसकी वजह से लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। वहीं फसल व ग्रामीणों के घरों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। लगभग 46 गांव के ग्रामीण हाथियों के बीच दहशत भरी जिंदगी जी रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कद्दावर नेता, पूर्व गृहमंत्री व निर्वतमान विधायक ननकीराम कंवर तथा कांग्रेस के नए चेहरे फूलसिंह राठिया मैदान में है। इसके अलावा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ समेत सात निर्दलीय मैदान में उतरे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच है। क्षेत्र की समस्या के बारे में रहवासियों ने नईदुनिया के सामने अपनी बात प्रमुखता से रखी


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button