Blog

Korba News: अस्पताल के कर्मचारी ने किया नाबालिग बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य, प्रबंधन ने किया बर्खास्त

मामले को अस्पताल प्रबंधन ने काफी गंभीरता से लिया और उस कर्मचारी की सेवाओं को तत्काल समाप्त कर दिया। कर्मचारी जितेंद्र डनसेना जेडीएस कर्मी के रुप में अपनी सेवाएं दे रहा था।

कोरबा। 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल के कर्मचारी की सेवा को प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। घटना की जानकारी होने पर अभिभावकों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और लिखित में शिकायत की,जिसके बाद हरकत में आए प्रबंधन ने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की और उसकी सेवा को समाप्त कर दिया।

अस्पताल के एक्सरे विभाग में पदस्थ रेडियोग्राफर के पद पर पदस्थ कर्मी के द्वारा 11 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया। बालक ने अपने साथ हुए अनैतिक कृत्य की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और संबंधित कर्मचारी की लिखित शिकायत मेडिकल काॅलेज के डीन से की।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button