Korba Vijaydasmi Parva : आंखे तरेरते व तलवार चमकाते दाहड़ेगा लाल मैदान का रावण
जिला निर्वाचन ने जगराता व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समय से पहले पूर्ण करने कहा गया है।
कोरबा ! बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा उत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। दहन के लिए जगह जगह पुतला तैयार किया जा रहा है। कहीं दहाड़ मारते व आंखे तरेरते तो कहीं अट्टहास करते रावण पुतला देखने को मिलेगा। रंग बिरंगी आतिश बाजी के साथ पर्व की धूम रहेगी। उत्सव आयोजन को लेकर शहर भर के उत्सव समितियों में प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है।
विजयदशमी पर्व को लेकर शहर शहर भर के उत्सव समितियों उत्साह देखा जा रहा है। पर्व में शिषेष आकर्षण का केंद्र रावण पुतला रहता है। अधिकांश स्थानों पुतला बनाने का तेज गति से जारी है। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी एनटीपीसी के लाल मैदान में 110 फीट ऊंचा दशानन पुतला तैयार किया जा रहा है। लाल मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में हजारों की तदात में लोग शामिल होते हैं। विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहां दशासन पुतले को तलवार चलाते देखा जा सकता है। रावण पुतले को मूर्त रूप देने में सीएसईबी के अधिकारी व अभियंताओं का मार्गदर्शन है। इस वजह से दशानन पुतला आंख तरेरने के साथ अट्टहास करते नजर आएगा। आरपी नगर फेस वन में दहन के लिए 55 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया जा रहा है। पुराना बस स्टैंड में आयोजित रावण दहन के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।
दुर्गा उत्सव परिसर में भी पुतला दहन के अलावा सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। एमपी नगर में भी रावण दहन का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा। उत्सव समितियों के अलावा गली मोहल्ले में दहन के बाजार में रावण पुतला उपलब्ध हैं। 10 से 20 फीट ऊंचे पुतले दो से ढाई हजार कीमत में बिक रहे हैं। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण व उपगनरीय क्षेत्र बाल्को, दर्री, जमनीपाली, कटघोरा, कुसमुंडा, दीपका, छुरी, बांकीमोंगरा, चैतमा, पाली, हरदीबाजार, करतला, नोनबिर्रा, मोरगा, तुमान, पसान आदि स्थानों में भी रावण दहन आयोजन की तैयारी जोर शोर से जारी है। आदर्श आचार संहिता व कोलाहल अधिनियम के तहत रात्रि दस बजे के बाद कार्यक्रम आयोजन पर प्रतिबंध लगा है। जिला निर्वाचन ने जगराता व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समय से पहले पूर्ण करने कहा गया है।
शस्त्रों की होगी पूजा
दशहरा पर्व में शस्त्र पूजा का विधान है। मान्यता के अनुसार शस्त्रों में देवी का वास होता है। शक्ति दायिनी देवी की आराधना का प्रतीक शस्त्र पूजा को माना जाता है। पुलिस विभाग की ओर शस्त्र पूजा पुलिस लाइन परिसर में दशहरा के दिन की जाएगी। इस अवसर पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न थाना चौकी अधिकारी भी उपस्थित होंगे।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
उत्सव में लोगों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना-चौकी प्रभारियों को चौकन्ना रहने कहा है। पुलिस पेट्रोलिंग के लिए टीम गठित की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से टीम अलग-अलग स्थानों में निरीक्षण करेगी।



