Chhattisgarh

Raipur News: ड्यूटी से लौटे जवान का शव घर के पीछे पेड़ पर लटका मिला, दवाब को खुदकुशी की वजह बता रहे परिजन

Bilaspur News: बिलासपुर शहर में एक कॉन्स्टेबल ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसका शव घर के पीछे नीम के पेड़ पर लटका हुआ बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों ने दबाव में सुसाइड की बात कह रहे हैं।

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ में हेडकांस्टेबल का खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। बिलासपुर में पुलिस जवान ने फांसी के फंदे में लटक कर अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि हेडकांस्टेबल ने ड्यूटी से लौटकर घर के पीछे वाले पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। इस पूरी घटना के बाद परिजनों ने दवाब के कारण आत्महत्या करना बताया है।

दरअसल, हेड कॉन्स्टेबल लखन सिंह मेश्राम खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद लखन मेश्राम देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचे। इस बात की सूचना घर वालों ने सरकंडा थाने में दी। पुलिस रातभर उन्हें ढूंढती रही। सर्चिंग के दौरान करीब देर रात 3 बजे पुलिस ने उनके ही घर के पीछे नीम के पेड़ पर शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

घर से घूमने निकले और कर लिया सुसाइड
53 साल के हेड कॉन्सटेबल लखन सिंह मेश्राम मोपका के रहने वाले थे। इसके साथ ही सरकंडा थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर ड्यूटी पर तैनात थे। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार रात को किसी बात को लेकर लखन सिंह परेशान दिख रहे थे। उसी रात को उन्होंने सुसाइड कर लिया है। आत्महत्या का पता चलने के बाद परिजनों ने दवाब के कारण आत्महत्या करना बताया है।

मामले को देख रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या करने का कारण अब तक सामने नहीं आया है। इस पूरी घटना को लेकर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के बाद ही हेड कॉन्स्टेबल के सुसाइड के कारणों का पता चल पाएगा।


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button