Chhattisgarh

Sakti Crime News: पत्नी के मोबाइल में किसी और की फोटो देखकर भड़के पति ने किया ये काम

Sakti Crime News सक्ती जिले में एक पति ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी के साथ वो काम किया जिसे सोचकर भी रूह कांप जाएगी.

सक्ती:सक्ति के कुरैशी चाल में रहने वाले पति पत्नी सुषमा और अमित के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक बीते कुछ दिनों से उनके बीच छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा. 9 अक्टूबर को भी पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में अमित ने सुषमा का सिर पकड़कर दीवार पर दे मारा. लहुलुहान सुषमा वहीं पर गिर गई. पत्नी को अस्पताल ले जाने की बजाय आरोपी पति अपने 3 साल के बच्चे को लेकर अपनी बाइक से निकल गया.

कुछ घंटों बाद पड़ोसियों ने सक्ती पुलिस को सूचना दी कि वार्ड क्रमांक 18 कुरैशी चाल में एक किराए के मकान में महिला का शव पड़ा है. थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. आस पास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई. घर में सब कुछ बिखरा पड़ा था. पति भा गायब था. पुलिस को किसी अनहोनी की आशंका हुई. पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए मृतका का पंचनामा कार्रवाई की गई. शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. जांच शुरू की.

सक्ती पुलिस को छानबीन में पता चला कि मृतका का पति अमित चौधरी झारसुगुड़ा का रहने वाला था. जो रायगढ़ में नौकरी करता था. पत्नी और बच्चा सक्ती में रहते थे. बीच बीच में अमित सक्ती आकर परिवार से मिलता था. घर में छानबीन के दौरान पुलिस को मृतका के पति का आधार कार्ड मिला. जिसमें उसका पता झारसुगुड़ा ओडिशा था. जिसके आधार पर सक्ती पुलिस ने एक टीम रायगढ़ और दूसरी टीम ओडिशा रवाना किया. 10 अक्टूबर को रायगढ़ में पुलिस को आरोपी पति मिल गया. आरोपी बच्चे को अपने किसी पहचान वाले के घर छोड़कर फरार होने की तैयारी कर रहा था. पुलिस आरोपी पति को पकड़कर सक्ती लेकर पहुंची. जहां पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या की बात कबूल की.

आरोपी पति ने बताया कि उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था. पत्नी के मोबाइल में किसी और की फोटो देखकर वह भड़क गया और उसके साथ विवाद के बाद मारपीट की. इसी दौरान उसे दीवार पर दे मारा. जिससे उसे चोट आ गई.सक्ति नगर निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. बच्चे को उसकी बुआ के सुपुर्द किया गया है.


Suraj Tandekar

Chief Editor

Related Articles

Back to top button